गंगा के बारे में रोचक जानकारियाँ

भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी गंगा है. यह नदी यहा के लोगो के लिए पूजनीय और बंदनीय है. यह नदी जन जन की घार्मिक आस्था से भी जुड़ा है जिसके कारण इसका महत्व काफी बढ़ जाता है. गंगा के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ इस प्रकार हैं:

गंगा नदी गंगोत्री हिमनाद से निकलती है. इसकी लम्बाई 2,525 कि. मी. है. गंगा नदी भारत की प्राकृतिक संपदा ही नही बल्कि यह जन-जन के भावनात्मक आस्था से भी जुड़ा हुआ है| इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नमक विषाणु पाए जाते है जिसके कारण हानिकारक जीवाणु और अन्य सूक्ष्म जीव जीवित नही बचते है| गंगा में मछलियों की 140 प्रजातियाँ, 35 सरीसृप तथा इसके तट पर 42 स्तनधारी प्रजातियाँ पाई जाती हैं| डालफिन और शार्क भी गंगा नदी में पाए जाते है और बहते हुए पानी में शार्क का मिलना देश विदेश के वैज्ञानिको को आकर्षित करता है| इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (1600 कि. मी.) गंगा नदी जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है|

गंगा जल को अमृत के समान माना जाता है. गंगा नदी के घाटो पर लोग पूजा अर्चना और ध्यान करते है. भारत में लोग गंगा जल को अपने घर में रखते है और शुभ कार्यो में उसका उपयोग करते है|